ICC Award 2017 In hindi...

  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर चुना है। आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द इयर पुरस्कार को सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी भी कहा जाता है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ को टेस्ट क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर के लिए चुना गया है।
  • इसके अलावा कोहली को वन-डे क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर के पुरस्कार के लिए भी चुना गया है और साथ उन्हें वर्ष 2017 के लिए आईसीसी वनडे और टेस्ट टीम का कप्तान भी बनाया गया है।
  • आईसीसी ने 21 सितंबर 2016 से 2017 के आखिरी तक प्लेयर्स के परफॉर्मेंस को देखा। इसी आधार पर ये अवॉर्ड दिए गए। विराट कोहली ने 21 सितंबर, 2016 से दिसंबर, 2017 तक टेस्ट में 77.80 की औसत से 2203 रन बनाए। इसमें 8 शतक शामिल हैं। वनडे में 82.63 के एवरेज से 1818 रन बनाए। टी-20 में 153 के स्ट्राइक रेट से 299 रन बनाए।
  • यह चौथा मौका है, जब किसी भारतीय खिलाड़ी ने क्रिकेटर ऑफ द इयर का अवॉर्ड अपने नाम किया हो। इस खिताब पर भारत की ओर से सबसे पहले द वॉल के नाम से मशहूर दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ ने 2004 में कब्जा जमाया था। इसके बाद 2010 में सचिन तेंडुलकर ने यह खिताब अपने नाम किया था।
  • सचिन के बाद पिछले साल (2016) भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने यह खिताब जीता और इसके बाद साल 2017 का यह खिताब विराट कोहली ने अपने नाम किया।
  • आईसीसी टेस्ट टीम ऑफ ईयर:
  • डीन एल्गर (साउथ अफ्रीका), डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया), विराट कोहली (भारत, कप्तान), स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया), चेतेश्वर पुजारा (भारत), बेन स्टोक्स (इंग्लैंड), क्विंटन डि कॉक (साउथ अफ्रीका), आर. अश्विन (भारत), मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया), कगिसो रबाडा (साउथ अफ्रीका), जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड)।
  • आईसीसी वनडे टीम ऑफ द ईयर:
  • डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया), रोहित शर्मा (भारत), विराट कोहली (भारत, कप्तान), बाबार आजाम (पाकिस्तान), एबी डि विलियर्स (साउथ अफ्रीका), क्विंटन डि कॉक (साउथ अफ्रीका), बेन स्टोक्स (इंग्लैंड), ट्रेंट बोल्ट (न्यू जीलैंड), (पाकिस्तान), राशिद खान (अफगानिस्तान), जसप्रीत बुमराह (भारत)।
  • वर्ष 2017 के लिए आईसीसी पुरस्कार विजेताओं की सूची:
  • वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर: विराट कोहली
  • क्रिकेटर ऑफ द इयर (सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी): विराट कोहली
  • टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द इयर: स्टीव स्मिथ
  • आईसीसी टी-20 परफॉर्मेंस ऑफ द इयर: युजवेंद्र चहल
  • आईसीसी असोसिएट क्रिकेटर ऑफ द इयर: राशिद खान (अफगानिस्तान)
  • इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर: हसन अली
  • अम्पायर ऑफ़ द ईयर के लिए डेविड शेफर्ड ट्रॉफी: मरे एरास्मस
  • आईसीसी फैन्स मोमेंट ऑफ़ द ईयर: पाकिस्तान को चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के लिए चुना गया
  • आईसीसी स्पिरिट ऑफ़ क्रिकेट: आन्या श्रबसोल (इंग्लैंड)

Comments

Popular posts from this blog

Vocab update 23/01/2018